
IIT Kanpur Suicide
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान देने वाली आईआईटी की पीएचडी छात्रा प्रियंका जायसवाल एक दिन पहले तक बिल्कुल ठीकठाक थी। बुधवार रात को उसने अपने माता-पिता से बात भी की थी। पिता ने फोन पर हुई बातचीत में बताया कि उसने मां से कहा था कि सुबह सात बजे उठा देना, नाश्ता करने में देर हो जाती है।
सुबह जब उन्होंने फोन किया, तो बेटी ने कॉल ही नहीं उठाई। इसके बाद आईआईटी प्रशासन को सूचना दी, तब उन्हें बताया गया कि बेटी ने खुदकुशी कर ली है। प्रियंका की आत्महत्या से सहपाठी भी सकते में हैं। साथी छात्र-छात्राओं का कहना है कि उसने 29 दिसंबर को ही प्रवेश लिया था। ऐसे में अभी किसी प्रकार का पढ़ाई का कोई दबाव नहीं थी।
