Trending Videos

– इस साल डेढ़ लाख रुपये का लगा चुका है जुर्माना, खाता हो सकता सीज

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहर में अवैध होर्डिंगों की लगातार बढ़ती संख्या के पीछे नगर निगम का ढुलमुल रवैया भी जिम्मेदार है। अवैध होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ नगर निगम द्वारा जुर्माना लगाया जाता है। जुर्माना लगाकर निगम प्रशासन सो जाता है। चुनिंदा लोग ही जुर्माना जमा करते हैं।

त्योहारी सीजन में महानगर में अवैध होर्डिंग की भरमार है। शहर में अभी भी बल्लियों के सहारे प्रमुख चौराहों जैसे इलाइट, बीकेडी, चित्रा चौराहा, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज बाईपास आदि जगहों पर अवैध होर्डिंग लगे हैं। इसके अलावा बिजली के खंभों पर अवैध कियॉस्क लगा रखे हैं। डिवाइडर पर भी कियॉस्क की जगह अवैध पैनल लगे हुए हैं। अवैध होर्डिंगों से कभी भी हादसा होने का खतरा बना रहता है।

अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अमर उजाला लगातार अभियान चला रहा है। नगर निगम प्रशासन ने कुछ अवैध होर्डिंग हटवाए भी हैं। वहीं, पिछले महीने निगम प्रशासन ने अवैध होर्डिंग लगाने वाले तीन लोगों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माना भी लगाया था। एक महीना बीतने के बाद भी किसी ने जुर्माना जमा नहीं किया है। जबकि, एक सप्ताह में जुर्माना राशि जमा करने का समय दिया जाता है। पिछले साल भी नगर निगम प्रशासन ने अवैध होर्डिंग लगाने वाले कई लोगों पर जुर्माना लगाया था मगर ज्यादातर ने जुर्माना राशि जमा ही नहीं की। निगम प्रशासन भी कार्रवाई करने के बजाए चुप्पी साधकर रह गया। इस बार भी ऐसी ही स्थिति है।

200 से ज्यादा अवैध होर्डिंग लगे, कार्रवाई सिर्फ तीन पर

महानगर में त्योहारी सीजन में अभी भी छोटे और बड़े 200 से ज्यादा अवैध होर्डिंग अथवा कियॉस्क लगे हुए हैं। निगम प्रशासन सिर्फ तीन लोगों को ही नोटिस दे पाया है। जबकि, अवैध होर्डिंग पर लगाने वाले व्यक्ति के नाम, पद से लेकर फोटो तक लगी रहती है।

वर्जन..

सितंबर में अवैध होर्डिंग लगाने पर तीन लोगों पर डेढ़-डेढ़ लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इनके बैंक खाते की जानकारी करवाई जा रही है। जो लोग जुर्माना राशि जमा नहीं करेंगे, उनका खाता सीज करने के लिए बैंक के शाखा प्रबंधक को पत्र लिखा जाएगा। अवैध होर्डिंग हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। – रोली गुप्ता, अपर नगर आयुक्त।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें