Illegal shops built at Ramnagar intersection demolished

चिरगांव के रामनगर तिराहे पर बने अबैध मार्केट  ढहाती जे सी बी मशीन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्लाट मालिक को दिलवाया कब्जा

Trending Videos

चिरगांव के मैन बाजार में दुकानों केा ढहाती जे सी बी मशीनें ,

संवाद न्यूज एजेंसी

चिरगांव। कस्बा स्थित मुख्य बाजार में रामनगर तिराहे के पास करोड़ों रुपये की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर उस पर दुकानों का निर्माण कर लिया था। बाद में दबंगई के बल पर उनको बेचना शुरू कर दिया। जबकि इस जगह का पूर्व से ही प्लाट मालिक एवं किराएदार के बीच न्यायालय में विवाद चल रहा था। सिविल जज जूनियर डिवीजन के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार को अवैध कब्जाधारकों को हटाते हुए प्लाट मालिक को कब्जा दिलाया। प्लाट मालिक ने कब्जा प्राप्त करते ही अवैध दुकानों को जेसीबी से ढहा दिया।

चिरगांव कस्बे में मुख्य सड़क पर रतन चंद जैन का खाली प्लाट पड़ा था। इस पर उनका मुकदमा आनंद कनकने से चल रहा था। न्यायालय ने आनंद कनकने को प्लाट खाली करने का निर्देश दिया था। इसी बीच कुछ दबंगों ने राजस्व कर्मियों के साथ मिलकर सरकारी अभिलेखों में हेरा फेरी करके आवासीय जमीन को कृषि की जमीन दर्शाकर खतौनी मेंं अपना नाम चढ़वा लिया था। उसी को आधार बनाकर दबंग उक्त जमीन पर दुकानें बनाकर बेच रहे थे। बाद में एसडीएम ने उक्त आदेश को खारिज कर दिया।

इससे पूर्व स्थिति बहाल हो गई थी। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने सिविल जज जूनियर डिवीजन के यहां वाद दायर किया। सिविल जज ने पुलिस को अवैध रूप से किए गए कब्जे को हटाने के लिए निर्देश। साथ ही यह भी कहा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यदि किसी पक्ष द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाता है, तो संबंधित थानाध्यक्ष आवश्यक बल प्रयोग कर पीड़ित पक्ष को संबंधित संपत्ति का कब्जा दिलाएं। शुक्रवार को बड़ी संख्या में आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच कोर्ट अमीन एवं नायब तहसीलदार की मौजूदगी में प्लाट मालिक को जमीन का कब्जा दिलाया।

प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडे ने बताया कि कोर्ट अमीन जयप्रकाश यादव एवं नायब तहसीदार मोंठ की मौजूदगी में प्लाट मालिक को न्यायालय के निर्देशानुसार कब्जा दिलाया गया। शांति व्यवस्था के लिए आसपास के थानों की पुलिस मौजूद रही। जेसीबी से अवैध दुकानों को तोड़ने के संबंध में पुलिस का कहना था कि प्लाट मालिक कब्जा पाने के बाद स्वतंत्र हैं।वह क्या कर रहा है। हम इस पर कुछ नहीं कर सकते हैं। कोर्ट के अनुपालन में कब्जा दिलाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *