{“_id”:”6772c2c0e5f7059a3b08a270″,”slug”:”illigal-huts-will-be-removed-from-17-places-in-lucknow-2024-12-30″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow: लखनऊ में उजाड़ दी जाएंगी 4100 अवैध झोपड़ियां, पुलिस को सूची सौंप कार्रवाई करने का दिया आदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उजाड़ दी जाएंगी अवैध झोपड़ियां। – फोटो : amar ujala
विस्तार
नगर निगम के जोन सात में 17 ऐसी जगहें हैं, जहां अवैध ढंग से 4,100 झोपड़ियां हैं। महापौर सुषमा खर्कवाल ने इनकी सूची इंदिरानगर पुलिस को सौंप कार्रवाई करने के लिए कहा है।
Trending Videos
बीते रविवार को नगर निगम की टीम पर प्राइवेट ठेलियों से कूड़ा कलेक्शन करने वालों ने हमला कर कर्मचारी को चोटिल कर दिया था। इस पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने इंदिरानगर के खाली प्लॉट में बसी झुग्गियों को हटवा दिया। सोमवार को महापौर इंदिरानगर थाने पहुंचीं। यहां जोन सात में आने वाले इलाकों में अवैध रूप से बनी झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के लिए कहा। पुलिस को सूची सौंप करीब 4,100 अवैध झोपड़ियां होने की जानकारी दी।
जोन सात के शंकरपुरवा तीन के विनायकपुरम सेक्टर दो में 15, विनायकपुरम में 80, कुकरैल नाले के इलाके में 60 झोपड़ियां हैं। शहीद भगत सिंह एक वार्ड के फत्तेपुरवा में 50, बाबू जगजीवन राम वार्ड के स्वर्ण जयंती पार्क के पीछे 20, शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के फूलबाग में 30 झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन्हें हटाने के लिए पुलिस कार्रवाई करेगी।