संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

Updated Mon, 13 Jan 2025 01:37 AM IST

loader

IMA defeated the railway team in cricket



झांसी। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल में रविवार को आईएमए और इंडियन रेलवे के बीच क्रिकेट मैच हुआ। इसमें आईएमए ने रेलवे की टीम को पांच विकेट से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए रेलवे की टीम ने 20 ओवरों में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए की टीम ने 18 ओवरों में ही मैच जीत लिया। आईएमए के कप्तान डॉ. अनु निगम ने दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच अमित यादव बने। केतन जैन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, डॉ. अनुराग को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार मिला। सीओ सिटी रामवीर सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी दी। ब्यूरो

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *