संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 29 Nov 2024 11:19 PM IST

loader

Implementation of plans should be effective



कासगंज। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत संचालित वर्षा सिंचित क्षेत्र विकास (आरएडी) योजना के तहत गठित जिला मिशन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में किसानों को योजना के बारे में जानकारी दी गई। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि शासन की योजनाओं को पारदर्शी एवं प्रभावी ढ़ंग से क्रियान्वयन किया जाए।उन्होंने कहा कि किसान समृद्धि योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों के लाभ एवं महत्व से लाभार्थी किसानों को अवगत कराने के साथ निर्मित संरचनाओं के सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करें। जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप ने कहा कि इकाई द्वारा संचालित योजनाओं के विधिवत प्रचार-प्रसार करने के साथ ही इसके प्रभावी निष्पादन पर बल दिया। भूमि संरक्षण अधिकारी/जिला कृषि अधिकारी डाॅ. अवधेश मिश्र ने बताया कि जिले में आरएडी योजना प्रथम बार लागू की गई है। कासगंज में वाहिदपुर माफी को क्लस्टर बनाया गया है। सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत के प्रस्ताव पर विकास खंड सोरों के ग्राम खडि़या का 2025-26 के लिए अनुमोदन हो गया। उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 से जनपद की 242 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया जाएगा। जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री 31 दिसंबर 2024 तक बन जाएंगी, उन्हीं किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ प्राप्त होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *