{“_id”:”699b5abdac7a567eb607e75b”,”slug”:”in-case-of-delay-in-elections-the-pradhans-should-be-made-administrators-by-sitting-at-the-booth-blo-got-the-forms-filled-by-the-young-voters-etawah-news-c-216-1-etw1012-138240-2026-02-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: चुनाव में देरी पर प्रधानों को ही बनाया जाए प्रशासक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

बकेवर। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बढ़ने के आसार के चलते राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को तीन सूत्रीय ज्ञापन देकर प्रधानों को ही प्रशासक बनाने की मांग की है । शहर से लखनऊ जाते समय बकेवर में अमर उजाला से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को फैक्स से ज्ञापन भेजकर यह मांग की है। मांगपत्र में पंचायतों के मनरेगा सहित अन्य वित्तीय मदो की सभी किस्तें तत्काल भेजने, चुनाव समय पर कराए जाने व चुनाव बढ़ने की स्थिति में राजस्थान की तर्ज पर ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की मांग की। उन्होंने कहा है कि कोरोना काल में वर्तमान प्रधानों का कार्यकाल करीब एक से डेढ़ वर्ष व्यतीत हो गया था उसके बदले वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासक बनाया जाए जिससे विकास कार्य निरंतर चल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सेंगर प्रधान बहेड़ा भी मौजूद रहे। (संवाद)
