जिला संवाददाता जालौन पर्वत सिंह बादल ✍️
(उरईजालौन) उरई; जालौन जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी को आज पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन की टीम ने ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक को जिला सैनिक कल्याण ऑफिस परिसर में शिफ्ट कराने के लिए जिला अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी को एक ज्ञापन सोपा तथा जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी से निवेदन किया की पूर्व की भांति ईसीएचएस अस्पताल को जिला सैनिक कल्याण परिसर में शिफ्ट कराया जाए जिससे पूर्व सैनिकों को सहूलियत हो सके। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय जी ने हम सभी की बात को सुना और शिफ्ट करवाने का आश्वासन दिया । ज्ञापन देने वालों में कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ सूबेदार जगदीश प्रसाद गुप्ता सीपी तिवारी सूबेदार उदय पाल सिंह सूबेदार अशोक कुमार, धर्मगुरु शत्रुघ्न सिंह हवलदार रविंद्र सिंह राठौड़ हवलदार राघवेंद्र सिंह सेगर हवलदार सुनील कुमार विश्वकर्मा नायब सूबेदार राधेश्याम दोहरे नायब सूबेदार अनिल कुमार राठौर मीडिया प्रभारी श्री प्रमोद पाल, सूबेदार वीरेंद्र सिंह परिहार हवलदार जितेंद्र सिंह सरदार हवलदार अमर सिंह पाल हवलदार दीपेश सिंह राजावत हवलदार देवेंद्र सिंह यादव हवलदार राजकुमार वर्मा हवलदार जितेंद्र कुमार गुबरेले, सिपाही मुकेश सिंह सेंगर हवलदार जगराम प्रजापति सहित अधिक संख्या में पूर्व सैनिक मौजूद रहे
