
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के अलीगढ़ रोड स्थित गांव मीरपुर निवासी ससुराल वालों पर दामाद को बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। युवक की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार लक्ष्मी देवी पत्नी अजुध्या प्रसाद निवासी थाना महुआ खेड़ा सांगवान सिटी अलीगढ़ ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी।
युवक की मां ने बताया कि उनके पुत्र गौरव उर्फ कुनाल की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी लड़की से हुई थी। शादी के बाद ही लड़की ने उनके तथा परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा करा दिया, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 7 दिसंबर को उनके पुत्र को उसके ससुरालियों ने धोखे से बुला लिया और उसे बंधक बना लिया।
जानकारी मिलने पर जब वह ससुराल गए तो वहां उन्होंने लड़के को छुपा दिया गया और कहा कि वह वहां पर नहीं है। उक्त घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रविवार को युवक की मां कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
