in-laws beat up married woman and threw her out of house for not getting car in dowry In Mainpuri

woman crime demo
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में ससुरालीजन ने दहेज में कार ना मिलने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। मायके पहुंची पीड़िता ने परिजन को अपने साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार की जानकारी दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित अन्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला बिछवां थाना क्षेत्र के सहारा गांव का है। यहां की निवासी प्रतिमा सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को वीरेंद्र प्रताप सिंह निवासी गौसरपुर जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई है। शादी के कुछ समय बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। 

ससुरालीजन कार की मांग कर रहे हैं। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो उसे मारा पीटा जाने लगा। धमकी देते हैं कि हमने कार मांगी थी वो नहीं दी। जा पहले अपने मायके से कार लेकर आ। कुछ दिन पहले उसको पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया गया। 

बताया कि तभी से वह मायके में रह रही है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने ससुर दिनेश सिंह, सास मुन्नी देवी, जेठ अजेंद्र सिंह, जेठानी ज्योती और पति वीरेंद्र सिंह के खिलाफ मारपीट, धमकी देना और दहेज प्रताड़ना अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *