पहले दिन 350 यात्रियों ने वंदेभारत में कराई टिकट की बुकिंग

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। खजुराहो से दिल्ली के बीच चलने वाली बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस में टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। रेलवे ने ट्रेन में सफर करने के लिए किराया भी तय कर दिया है। ट्रेन में झांसी से दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को एसी चेयरकार में 1225 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 2205 रुपये किराया देना होगा।

बुंदेलखंड की पहली वंदेभारत एक्सप्रेस का संचालन कल से दिल्ली से खजुराहो के बीच शुरू होगा। 15 मार्च को 22470 वंदेभारत एक्सप्रेस सुबह छह बजे हजरत निजामुद्दीन से रवाना होकर सुबह 10:35 बजे झांसी आएगी। इसके बाद यहां पांच मिनट का ठहराव कर दोपहर 2:20 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

वहीं गाड़ी संख्या 22469 वंदेभारत एक्सप्रेस खजुराहो से दोपहर 2:50 बजे चलकर शाम को 6:20 बजे झांसी आएगी। इसके बाद रात 11:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। ट्रेन में टिकटों की बुकिंग बुधवार से शुरू कर दी गई है। पहले दिन दिल्ली-खजुराहो वंदेभारत में एसी चेयरकार में 190 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 25 यात्रियों ने टिकट बुक कराया। वहीं खजुराहो-दिल्ली वंदेभारत में पहले दिन एसी चेयरकार में 150 और एग्जिक्यूटिव क्लास में 19 यात्रियों ने टिकट बुक कराई है।

ये हैं दिल्ली से चलकर खजुराहो जाने वाली वंदेभारत में किराया

स्टेशन एसी चेयरकार एग्जिक्यूटिव क्लास

आगरा 600 1160

ग्वालियर 900 1695

झांसी 1060 2010

ललितपुर 1200 2295

टीकमगढ़ 1300 2505

छतरपुर 1405 2725

खजुराहो 1665 3055

ये है खजुराहो से चलकर दिल्ली जाने वाली वंदेभारत में किराया

स्टेशन एसी चेयरकार एग्जिक्यूटिव क्लास

छतरपुर 380 705

टीकमगढ़ 470 905

ललितपुर 615 1185

झांसी 770 1490

ग्वालियर 925 1805

आगरा 1330 2425

दिल्ली 1610 3005

वंदेभारत में झांसी से किराया

स्टेशन एसी चेयरकार एग्जिक्यूटिव क्लास

दिल्ली 1225 2205

आगरा 920 1595

ग्वालियर 495 935

ललितपुर 425 840

टीकमगढ़ 520 1005

छतरपुर 660 1280

खजुराहो 925 1630

वर्जन

खजुराहो-दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस का किराया तय कर दिया गया है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। – मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, झांसी रेल मंडल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *