{“_id”:”677e320b8edd3c4932033ba7″,”slug”:”in-the-case-of-suicide-of-a-girl-student-a-report-has-been-filed-against-her-boyfriend-and-his-mother-2025-01-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: छात्रा की आत्महत्या मामले में युवक और उसकी मां नामजद, सुसाइड नोट भी हुआ था बरामद”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
police demo – फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के गुदरी मोहल्ला निवासी बीए छात्रा के सुसाइड के छह माह बाद कोतवाली पुलिस ने उसके प्रेमी समेत आरोपी की मां के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Trending Videos
कोतवाली के गुदरी मोहल्ला निवासी लड़की बीए अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पिता की मौत के बाद परिवार की जिम्मेदारी उसकी मां रानी उठाती थी। मां रानी ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले छात्रा की नजदीकी पड़ोस में रहने वाले आकाश वर्मा से हो गई। वह शादी करना चाहती थी। मां का आरोप है जब उसने आकाश एवं उसकी मां लाली से बात की तब उन्होंने इन्कार कर दिया। छात्रा को अपमानित करते हुए घर से भगा दिया। इससे छात्रा डिप्रेशन में आ गई।
छह जुलाई को छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा ने सुसाइड नोट में अपने आत्मघाती कदम के लिए परिजनों से माफी मांगते हुए इसके लिए खुद को जिम्मेदार ठहराया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।