in the city today



लोकार्पण

Trending Videos

पर्यटन विकास निगम की ओर से 1090 चौराहे से लखनऊ दर्शन डबलडेकर बस का शुभारंभ सुबह 10 बजे। मंत्री जयवीर सिंह मौजूद रहेंगे।

सम्मान समारोह

उप्र माध्यमिक प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की ओर से पीडब्लूडी के विश्वेश्वरैया सभागार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के लिए सम्मान समारोह सुबह 11 बजे।

कवि सम्मेलन

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती पर सहकारिता भवन में राष्ट्रीय एकता विकास मंच की ओर से सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन सुबह 10 बजे।

ज्ञापन प्रेषण

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की ओर से डीएम आवास के सामने बीएन सिंह की प्रतिमा पर पेंशन पुनरीक्षण के लिए डीएम-पुलिस आयुक्त के माध्यम से पीएम को ज्ञापन प्रेषण दोपहर 12 बजे से।

प्रदर्शन

कामरेड जीरा भारतीय व दो कार्यकर्ताओं पर मुकदमों के विरोध में भाकपा माले की ओर से परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक प्रदर्शन दोपहर 1 बजे।

यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से प्रदर्शन निशातगंज स्थित बेसिक शिक्षा निदेशालय के शिविर कार्यालय परिसर में दोपहर 12 बजे से।

खेल

जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।

सी डिवीजन क्रिकेट लीग के तहत आर्या अकादमी और हिंदुस्तान फायर के बीच मैच अखिलेश दास स्टेडियम में।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *