{“_id”:”66c65cc6f139eb6f8f0101f4″,”slug”:”in-the-first-phase-236-took-admission-against-459-seats-orai-news-c-224-1-ka11004-118733-2024-08-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: पहले चरण में 459 सीटों के सापेक्ष 236 ने लिया दाखिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो गई है। अब तक आईटीआई की लगभग 50 प्रतिशत सीटों पर ही प्रवेश हो पाए है। पहले चरण के बाद दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

Trending Videos

जनपद जालौन में लगभग 30 व्यवसाय संचालित है। जिनमें छह व्यवसाय टाटा टेक्नोलॉजी की सहायता से संचालित किए जा रहे है। लगभग 4 व्यवसायों में 25 से 30 प्रतिशत ही प्रवेश हो पाए हैं।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की नोडल प्रधानाचार्या नूपुर कश्यप ने बताया कि आईटीआई में सत्र 2024 में 18 व्यवसायों की कुल 596 सीटों में दाखिले होने थे, जिनके लिए प्रथम चरण में परिषद द्वारा कुल 459 सीटें आवंटित की गई थी। जिसके एवज में 236 सीटों पर दाखिला हो पाया है।

प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को पसंद का व्यवसाय चुनने की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। जिसके चलते अभ्यर्थी जिनको प्रथम चरण में अपने पसंद की व्यवसायों की सीटें नहीं मिल पाई है। उन्हें व्यवसाय एवं संस्थान बदलने की अनुमति परिषद द्वारा प्रदान की गई थी। प्रवेश का पहला चरण समाप्त होने के बाद दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। जिसमें प्रथम चरण में फ्लोट किए गए अभ्यर्थियों को आरक्षण के अनुसार अपने पसंद के व्यवसाय मिलने की संभावना बढ़ जाती है। पिछले सत्र-2023 में आईटीआई उरई (जालौन) में 100 प्रतिशत प्रवेश हुए थे।

————–

आईटीआई उरई में संचालित प्रमुख व्यवसाय व सीटें

व्यवसाय सीटें

इलैक्ट्रीशियन 20

फिटर 40

टर्नर 40

मशीनिष्ट 20

इलेक्ट्रानिक्स मैकेनिक 48

वेल्डर 40

मैकेनिक डीजल 40

इंड्रिस्टयल इंटरनेट ऑफ थिंग टेक्नीशियन-20

इंड्रिस्टयल रोबिटक्स एंड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग टेक्नीशियन 40

आर्टिशियन यूजिंग एडवांस टूल 20



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *