संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 23 Aug 2024 03:27 AM IST

Inauguration of the first book fair

Trending Videos



कासगंज। प्रथम पुस्तक मेले का शुभारंभ बृहस्पतिवार को श्री गणेश इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार हुआ। आयोजन समिति के मुख्य आयोजक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने बताया कि पुस्तक मेला 25 अगस्त तक लगेगा। इस दौरान भजन संध्या, पपेट शो, मैजिक शो सहित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। साथ ही रोस्टर के हिसाब से सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मेले में भ्रमण कराया जाएगा। इससे पहले मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी मेधा रूपम ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि युवाओं को रील्स और वीडियो के बजाए पुस्तकों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए। साथ ही जब भी किसी का सम्मान करना हो उसे उपहार में पुस्तकों को भेंट स्वरूप देना चाहिए।

Trending Videos



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *