Increased frequency of 20 buses

सिविल लाइंस चौराहा पर रोडवेज बस में चढ़ते यात्री।
– फोटो : संवाद

फोटो संख्या 30रायबरेली। महाकुंभ में रायबरेली डिपो की 61 बसें लगने के बाद अन्य रूटों पर यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए 20 बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। कानपुर, लखनऊ आदि रूटों पर संचालित बसों को एक-एक अधिक चक्कर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अनुबंधित बसों के संचालकों को तय रूट पर नियमित रूप से बसों का संचालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Trending Videos

कानपुर रूट की पांच बसों को महाकुंभ मेला में लगाया गया है। ऐसे में इस रूट पर संचालित बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। रायबरेली-लखनऊ मार्ग पर भी बसों की संख्या कम होने के कारण बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कई बसों को ग्रामीण रूटों पर भी भेजा गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक दिनेशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि महाकुंभ मेला में डिपो की बसें लगी हैं। ऐसे में अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। डिपो परिसर में कंट्रोल रूप स्थापित कराकर बसों पर नजर रखी जा रही है।

सिविल लाइन से भरकर प्रयागराज गईं बसें

मंगलवार को महाकुंभ मेला में शाही स्नान होने के कारण सिविल लाइन में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। लखनऊ की ओर से आने वाली बसें सिविल लाइन पहुंचते ही लबालब हो गईं। महाकुंभ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह भी देखने को मिला। हालांकि, तमाम यात्रियों को बसों के लिए इंतजार भी करना पड़ा, क्योंकि कई बसें पहले से ही फुल होकर प्रयागराज की ओर गईं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें