संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 24 Aug 2024 02:58 AM IST

कासगंज। मंकी पॉक्स सहित अन्य संक्रामक रोगों के संभावित खतरे के मद्देनजर शासन स्तर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसके तहत मंडलीय टीम को जिले में व्यवस्थाओं को जायजा लेने के लिए भेजा गया। टीम ने शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के आदेश पर मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने सीएमओ की टीम व जिला अस्पताल की टीम के साथ अस्पताल में व्यवस्थाओं को देखा। सर्विलांस अधिकारी ने इस समय जिले में फैल रहे संक्रामक रोगों डेंगू, मलेरिया आदि के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही संक्रामक रोगों से लड़ने के लिए आवश्यक दवाइयां, जांच हेतु लैब की व्यवस्थाएं भी देखीं। अस्पताल में ट्रेंड मैन पॉवर के बारे में जानकारी ली। सर्विलांस अधिकारी ने मंकी पॉक्स के खतरे को देखते हुए सतर्कता बरतने, वायरल लोड लैब की स्थापना करने के निर्देश दिए। ताकि हेपेटाइटिस के मरीजों को जनपद से बाहर नहीं जाना पड़े और हेपेटाइटिस की दवा भी यहीं से मिल जाए।
