
महिलाओं की भागीदारी विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हुई
{“_id”:”69b32c82a7ef6ef7b70aff10″,”slug”:”increasing-participation-of-women-in-research-is-the-need-of-the-hour-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1642605-2026-03-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: शोध के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समय की जरूरत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

महिलाओं की भागीदारी विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हुई
लखनऊ। भारतीय विष विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईआईटीआर) और एमिटी यूनिवर्सिटी के साझे प्रयास से बृहस्पतिवार को विज्ञान व शोध में महिलाओं की भागीदारी विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत हुई। एमिटी यूनिवर्सिटी परिसर में शुरू हुए कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश की महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि समाज और शोध के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की जरूरत है। कार्यक्रम में आईआईटीआर के निदेशक डॉ. भास्कर नारायण, एमिटी विवि के डिप्टी प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अनिल कुमार और प्रो-वाइस चांसलर प्रो. अनिल वशिष्ठ ने भी विचार रखे।