Independence Day celebrated today national anthem resonate in varanasi traffic stop for 52 seconds

मां तुझे प्रणाम।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला की अनूठी पहल मां तुझे प्रणाम के तहत गुरुवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके तहत 15 अगस्त की सुबह शहर के चौराहों पर ठीक 10 बजे 52 सेकेंड के लिए यातायात थम जाएगा। चौराहों पर राष्ट्रगान बजेगा। जो जहां होगा वहीं रूककर राष्ट्रगान गाएगा।

Trending Videos

जिला प्रशासन के साथ ही नगर निगम, स्मार्ट सिटी के साथ मिलकर अमर उजाला स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले इस आयोजन को यादगार बनाएगा। इस अभियान में व्यापारिक संगठनों के साथ ही सामाजिक, शैक्षिक संगठनों से जुड़े लोग भी बढ़चढ़कर भागीदारी करेंगे।

बोले अधिकारी

देश के वीर सपूतों को याद करने और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाए जाने के लिए सभी को आगे आना होगा। चौराहों पर सामूहिक राष्ट्रगान की पहल भी सराहनीय है। – एस राजलिंगम, जिलाधिकारी

मां तुझे प्रणाम के तहत होने वाले इस अनूठे आयोजन में शामिल होकर सभी को इसको यादगार बनाना चाहिए। 10 बजे चौराहों पर 52 सेकेंड के लिए राष्ट्रगान बजाई जाएगी। – अक्षत वर्मा, नगर आयुक्त



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *