राजधानी लखनऊ में रविवार को सांसद जगदंबिका पाल ने पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव पर सरकार का रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम पर सहमति बनी थी। लेकिन, कुछ देर बाद ही पाकिस्तान की तरफ से युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। इस पर हमारी सरकार और सशस्त्र बलों ने उन्हें चेतावनी दी और कड़ा जवाब भी दिया।
Trending Videos
सांसद जगदंबिका पाल ने आगे कहा कि सरकार ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि यह युद्ध विराम है। लेकिन, यदि कोई आतंकी कार्रवाई होती है तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। शनिवार की रात करीब 11.30 बजे के बाद भारत-पाकिस्तान सीमा पर युद्ध विराम है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या पर प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि हम न केवल आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाएंगे। बल्कि, उनके रहनुमाओं को भी ऐसी सजा देंगे, जिसकी कल्पना भी नहीं की सकेगी। भारत का यही इरादा भी था। भारतीय सशस्त्र बलों ने अपनी वीरता से इसे पूरा किया। सटीक हमलों में पाकिस्तान के नौ आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया गया।
अपने बयान में सांसद ने कहा कि इस कार्रवाई में भारतीय सशस्त्र बलों ने किसी भी आम पाकिस्तानी नागरिक को निशाना नहीं बनाया। उधर से लगातार 14 दिन तक एलओसी पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया गया। हमारे नागरिक क्षेत्रों और गुरुद्वारों को निशाना बनाया गया। जबकि हमारा उद्देश्य सिर्फ आतंकवादियों का सफाया करना था।
#WATCH | Lucknow, UP: BJP MP Jagdambika Pal says, “A ceasefire between India and Pakistan was agreed upon. Still, they violated the ceasefire after that. Our Govt and armed forces gave them a warning and a reply. It was clearly said that this is ceasefire but any future act of… pic.twitter.com/WSEC9kIUvm