संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

Updated Fri, 08 Mar 2024 11:05 AM IST

Indian Railways will operate six Holi special trains via bareilly

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


होली से पहले ट्रेनों में तेजी से टिकट की बुकिंग हो रही है। कई ट्रेनों में 20 मार्च से पांच अप्रैल तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में रेलवे ने बरेली होते हुए अप-डाउन छह होली विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। 

05115/05116 छपरा-आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन का संचालन 20 और 28 मार्च को किया जाएगा। 05115 छपरा-आनंद विहार होली विशेष 20 और 27 मार्च को छपरा से शाम 5:45 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:50 बजे बरेली आएगी। 05116 आनंद विहार-छपरा होली विशेष ट्रेन 21 और 28 मार्च को आनंद विहार से दोपहर 2:45 बजे चलने के बाद शाम 7:15 बजे बरेली आएगी। 

05023 गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल 24 और 31 मार्च को गोरखपुर से रात 8:55 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 6:20 बजे बरेली आएगी। वापसी में 05024 आनंद विहार-गोरखपुर होली विशेष ट्रेन 25 मार्च और एक अप्रैल को आनंद विहार टर्मिनल से अपराह्न 3:15 बजे चलने के बाद रात 9:05 बजे बरेली आएगी। 

Mahashivratri 2024: सातों नाथ के एक साथ करें दर्शन, जानिए भगवान शिव के इन मंदिरों का महात्म्य

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *