Inhumanity with a teen aged girl in Jagatpur thana in Raebareli.

प्रतीकात्मक तस्वीर।
– फोटो : iStock

विस्तार


रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी को जबरन न सिर्फ जहरीला पदार्थ पिला दिया गया, बल्कि होंठों पर फेविक्विक डाल दिया गया। पुरानी रंजिश के चलते युवक ने घटना को अंजाम दिया। हालत गंभीर होने पर किशोरी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Trending Videos

जगतपुर थाना क्षेत्र के पूरे फकीरा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 13 अगस्त की शाम सात बजे उसकी 17 वर्षीय छोटी बहन पुष्पा घर से शौच के लिए जा रही थी। पुरानी रंजिश के चलते टीकर अगाचीपुर निवासी विकास ने बहन के साथ मारपीट की साथ ही जबरन कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया। इसके बाद होठों पर फेविक्विक डाल दिया। बहन किसी तरह घर पहुंची।

ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती: डिप्टी सीएम केशव बोले- कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य, मायावती ने सरकार पर उठाए सवाल

ये भी पढ़ें – 69000 शिक्षक भर्ती : माले ने जारी किया बयान, कहा- साबित हुआ योगी सरकार का आरक्षण घोटाला

जानकारी होने पर बहन को सीएचसी पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पर रेफर किया गया। बहन के इलाज कराने के चलते घटना की तहरीर देने में देरी हुई। थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि तहरीर पर विकास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *