innocent died In Mainpuri after being thrown from his mother lap and falling on road due to bike collision

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : Social Media

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की शाम बाइक की टक्कर लगने के बाद चार माह की मासूम मां की गोद से छूट कर सड़क पर जा गिरी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाते समय मासूम ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।

एलाऊ थाना क्षेत्र के कस्बा एलाऊ निवासी सुमित कुमार सोमवार की शाम अपनी चाची पूजा देवी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव बिचपुर ले जा रहा था। पूजा की गोद में चार माह की मासूम पुत्री हर्षिता भी थी। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र में देवी रोड पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। 

टक्कर लगने के बाद पूजा नीचे गिर गई और मासूम हर्षिता गोद से छिटक कर सड़क पर सिर के बल जा गिरी। आनन फानन मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही मासूम ने दम तोड़ दिया। 

परिजन बच्ची का शव लेकर वापस लौट आए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। हादसे में बच्ची की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें