आगरा में दिवाली की रात सात वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बालिका से दुष्कर्म की आशंका भी है। उसकी लाश 15 घंटे बाद प्लास्टिक के बोरे में मिली। 

 


Innocent murdered on Diwali night Paper and salty pouch stuffed in mouth blood flowing from the nose

मासूम की हत्या
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार


दिवाली पर घर के समीप मंदिर में खेल रही 8 साल की बालिका की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। करीब 15 घंटे बाद शुक्रवार सुबह शव दक्षिणी बाईपास स्थित नहर किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिला। बालिका केवल नेकर पहने थी। मुंह में कागज और नमकीन का पाउच ठूंसा गया था। घटनास्थल पर एक गड्ढा होने से शव दफनाने की आशंका जताई जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने तंत्र-मंत्र और दुष्कर्म के दाैरान हत्या का आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने बाईपास पर 4 घंटे तक जाम लगाए रखा। डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाम खोला और शव उठने दिया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *