संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

Updated Sun, 27 Oct 2024 06:57 PM IST

Inspector and Diwan's mobile stolen from shop



लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में दुकान से दरोगा और दीवान का मोबाइल चोरी हो गया। दरोगा राम अवतार गुप्ता कल्ली पश्चिम में स्थित डीसीपी दक्षिणी के कार्यालय में तैनात हैं। 11 अक्तूबर को वह दीवान रविंद्र कुमार के साथ कार्यालय के बाहर स्थित दुकान पर चाय पीने गए थे। दोनों ने अपने मोबाइल बगल की मेज पर रखे थे। चाय पीने के बाद जब दरोगा ऑनलाइन भुगतान के लिए मेज की ओर मुड़े तो उन्हें अपना और दीवान का मोबाइल गायब मिला।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *