UP Inspector Murder Husband caught with girl in Lucknow Brother and sister murdered on Diwali night

इंस्पेक्टर की हत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह रंगीनमिजाज थे। दस महीने पहले वह एक युवती को घर लाए थे। तभी पत्नी भावना व बेटी ने उन्हें पकड़ लिया था। बस उसी दिन भावना ने उनकी हत्या कराने की ठान ली थी। उसने अपने भाई देवेंद्र से इस बारे में बातचीत की। फिर दोनों ने मिलकर हत्या का फुलप्रूफ प्लान बनाया और वारदात अंजाम देने के लिए दीपावली की रात तय की। 

जेल भेजे जाने से पहले भावना व देवेंद्र से पूछताछ में ये खुलासा हुआ है। दीपावली की रात कृष्णानगर की मानस विहार कॉलोनी में पीएसी के इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह की घर के बाहर ही गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने रविवार को वारदात का खुलासा करते हुए सतीश की पत्नी भावना व साले देवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

आरोपियों ने बताया था कि सतीश के चाल-चलन से तंग आकर उनकी हत्या की है। पूछताछ में सामने आया कि जनवरी में सतीश एक युवती को अपने घर लाए थे। तब बेटी भावना व पत्नी ने उन्हें पकड़ लिया था। जेल भेजे जाने से पहले भावना ने पुलिस को बताया कि जब उन्होंने सतीश को युवती के साथ पकड़ा तो घर में खूब झगड़ा हुआ था। 

ये तो पता था कि सतीश युवतियों के संपर्क में हैं मगर वह इस तरह किसी को घर ले आएंगे ये नहीं सोचा था। ये बर्दाश्त नहीं हुआ और उसी दिन सतीश को ठिकाने लगाने की ठान ली थी। अपने भाई देवेंद्र को सतीश की करतूत बताई तो वह हत्या करने को राजी हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *