Inspector on line duty for negligence in Bareilly Lekhpal murder case

मृतक लेखपाल के परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में एसएसपी ने फरीदपुर इंस्पेक्टर राहुल सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं, डीएनए जांच के लिए लेखपाल की मां का ब्लड सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए हैदराबाद लैब भेजा जाएगा।

Trending Videos

लेखपाल मनीष को बहाने से बुलाकर उनकी हत्या कर दी गई थी। वह 27 नवंबर से लापता थे। उनके सिर का कंकाल कैंट क्षेत्र के नाले से बरामद हुआ। इस मामले का पुलिस खुलासा कर चुकी है। हालांकि, दो आरोपी सूरज और नेत्रपाल अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। 

लेखपाल के परिजनों ने फरीदपुर इंस्पेक्टर और सीओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। परिजनों ने कहा था कि इनके स्तर पर तेज कार्रवाई होती तो शायद मनीष की जान नहीं जाती। हालांकि, खुलासे के दौरान ये साफ हो गया था कि लेखपाल की हत्या उसी दिन कर दी गई, जब आरोपी उन्हें कार में बैठाकर ले गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *