संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 11 May 2024 12:22 AM IST
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव अग्रवाल ने सभागार में आरसीएच (प्रजनन बाल स्वास्थ्य प्रणाली) एवं एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम) की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कमियों को दूर करने निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधी सभी प्रकार का डाटा पोर्टल पर अपडेट रखा जाएगा। सीएमओ ने कहा कि आरसीएच पोर्टल पर प्रजनन शिशु स्वास्थ्य जैसे गर्भवती का पंजीकरण, प्रसव पूर्व जांच की सेवाएं, नवजात का पंजीकरण बच्चों का नियमित व संपूर्ण टीकाकरण, उच्च जोखिम गर्भावस्था सेवाएं, संस्थागत प्रसव आदि सेवाओं के नियमित डाटा फीडिंग का कार्य किया जाता है। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की प्रगति के आंकड़े एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। केंद्र सरकार के अधिकारी योजनाओं की समीक्षा करते हैं। इसलिए पोर्टल पर डाटा को अपडेट रखें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समीक्षा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण, सिजेरियन, एमआर वैक्सीनेशन, क्षय रोग आदि की प्रगति संतोष जनक न पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस कार्य में डीपीएम, बीपीएम, बीसीपीएम, एचएमआईएस. ऑपरेटर जिस किसी की भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
