
gaming app fraud
– फोटो : Istock
विस्तार
आगरा में गेमिंग और बेटिंग एप के माध्यम से लोगों को करोड़ों कमाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में तीन साइबर अपराधियों को थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये लोगों को जल्दी रईस बनने के सपने दिखाकर निवेश के लिए फर्म खुलवाते थे। बैंक खाते खुलवाने के बाद उनमें यूपीआई के माध्यम से पैसा ट्रांसफर करवा लेते थे। आईपीएल के दौरान भी लोगों को लाखों का चूना लगाया था।
थाना प्रभारी के मुताबिक, काफी समय से गेमिंग और बेटिंग एप से ठगे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। रविवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के भंडारा जिले के रितिक अमरलाल मालधारी, नरायच, यमुनापार के ऋषभ जादौन और नरायच के मिलाप सिंह उर्फ मोनू को पकड़ा। उनके पास से 11 फर्जी सिम, दो बैंक चेकबुक, विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम व डेबिट कार्ड, दो आईडी, चार मोबाइल और 24,500 रुपये बरामद किए।
