उत्तर प्रदेश पुलिस के दो चर्चित और तेज-तर्रार अधिकारियों आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और आईपीएस अंशिका वर्मा की लव स्टोरी अब अपने खूबसूरत मुकाम पर पहुंचने जा रही है। सख्त छवि और दमदार कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा के केंद्र में हैं। उनकी शादी सिर्फ एक निजी समारोह नहीं, बल्कि एक हाई-प्रोफाइल आयोजन बन गई है, जिसमें राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली तक के बड़े नाम शामिल होने वाले हैं।

 




Trending Videos

IPS Krishna Kumar Bishnoi and Anshika Verma's Royal Wedding Celebrations to Span from Dhorimanna to Jodhpur

IPS जोड़ी केके विश्नोई और अंशिका की सगाई के फोटो
– फोटो : अमर उजाला


धोरीमन्ना से शुरू हुआ शादी का जश्न

बालोतरा जिले के धोरीमन्ना कस्बे में स्थित पैतृक घर से शादी की रस्में 27 मार्च से ही शुरू हो चुकी हैं। हल्दी, घी पिलाने और संगीत जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों के बीच पूरा गांव उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है। 28 मार्च को यहां भव्य ‘बारात सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्थानीय लोग और रिश्तेदार बड़ी संख्या में शामिल हो रहे हैं।

 


IPS Krishna Kumar Bishnoi and Anshika Verma's Royal Wedding Celebrations to Span from Dhorimanna to Jodhpur

IPS केके विश्नोई और अंशिका
– फोटो : अमर उजाला


29 मार्च को निकलेगी बारात, जोधपुर बनेगा शादी का साक्षी

29 मार्च को बारात धोरीमन्ना से रवाना होकर जोधपुर पहुंचेगी, जहां 30 मार्च को लारिया (लहरिया) रिसॉर्ट में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न होगा। इसके बाद एक भव्य रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां शामिल हो सकती हैं। चर्चाएं हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर आकर नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दे सकते हैं।

 


IPS Krishna Kumar Bishnoi and Anshika Verma's Royal Wedding Celebrations to Span from Dhorimanna to Jodhpur

IPS केके विश्नोई और अंशिका
– फोटो : अमर उजाला


गोरखपुर से शुरू हुई थी प्रेम कहानी

2018 बैच के आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई और 2021 बैच की आईपीएस अंशिका वर्मा की पहली मुलाकात गोरखपुर में पोस्टिंग के दौरान हुई थी। पेशेवर मुलाकात धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्यार में बदल गया। 25 मार्च को संभल में सगाई के बाद अब दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

पढ़ें- Barmer: IPS केके बिश्नोई के घर शुरू हुईं शादी की रस्में, 29 को जोधपुर में IPS अंशिका वर्मा के संग लेंगे फेरे

 


IPS Krishna Kumar Bishnoi and Anshika Verma's Royal Wedding Celebrations to Span from Dhorimanna to Jodhpur

IPS केके विश्नोई पिता संग डांस करते हुए
– फोटो : अमर उजाला


सोशल मीडिया पर छाया डांस वीडियो

शादी के जश्न के बीच एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में आईपीएस कृष्ण कुमार विश्नोई अपने पिता के साथ मशहूर गीत “पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा…” पर डांस करते नजर आ रहे हैं। सख्त पुलिस अधिकारी की छवि से इतर उनका पारिवारिक रूप लोगों को खूब पसंद आ रहा है। पिता-पुत्र की इस खास बॉन्डिंग ने समारोह को और भी यादगार बना दिया।

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें