अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya

Updated Mon, 16 Mar 2026 08:48 PM IST

ईरान-इस्राइल युद्ध के कारण इस्राइल में फंसे भारतीयों की सांसे अटकी हुई हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 दिन से स्थिति दयनीय बनी हुई है।


Iran-Israel War: Air travel to Israel suspended until March 23, leaving 100 workers stranded

इस्राइल में बंकर में छिपे लोग।
– फोटो : PTI



विस्तार

ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है। इस बीच इस्राइल में सभी हवाई सेवाएं 23 मार्च तक बंद कर दी गई हैं। वहां लखनऊ वापसी के इंतजार में बैठे 100 कामगारों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं।

Trending Videos

सोशल मीडिया से हुई बातचीत में कामगार महेश कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पहले घर वापसी के लिए अर्जी डाली थी, लेकिन यहां के प्रशासन ने उनकी अर्जी को निरस्त कर दिया। विकास नगर के रहने वाले हंसराज ने बताया कि करीब 20 दिन से यहां की स्थिति दयनीय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें – पूर्व नौकर ने लगाई भाजपा नेता की एसयूवी में आग, जांच में चालक पर भी उठे सवाल, पूछताछ में बयान बदला



ये भी पढ़ें – बरेली में डबल मर्डर से सनसनी, मुरादाबाद में भीषण हादसे में चार की मौत, देखें- प्रदेश की बड़ी खबरें

कब, कहां और किधर से मिसाइल गिर जाए, इसके बारे में कोई अंदाज लगाना मुश्किल है। सुरक्षा के लिहाज से बीच-बीच में काम भी बंद कर दिया जाता है। रात-दिन बंकर में ही रहना पड़ रहा है। हमारी तरह बड़ी संख्या में ऐसे कामगार हैं जो अब घर वापस जाना चाहते हैं, लेकिन हवाई यात्रा बंद होने के कारण हम कुछ नहीं कर पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *