ईरान-इजरायल संघर्ष में सऊदी अरब में काम करने गए सीतापुर के युवक की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हमले के वक्त युवक पत्नी से बात कर रहा था। अचानक मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन परिवार को सूचना मिली कि मिसाइल हमले में युवक की मौत हो गई है। परिजन अब मृतक के शव को वापस भारत लाने की गुहार लगा रहे हैं।
महमूदाबाद थाना क्षेत्र के बघाइन गांव निवासी रवि गोपाल (26) पुत्र रवनीत 18 सितंबर 2025 को सऊदी अरब से रियाद शहर में काम करने गए थे। वह रियाद की एक प्लास्टिक फैक्टरी में काम करते थे। 18 मार्च की रात रवि काम खत्म करके फैक्टरी में ही थे।
