{“_id”:”66c652653a0bc0a74702acd4″,”slug”:”iron-stairs-removed-from-platform-safety-line-installed-on-construction-material-orai-news-c-224-1-ka11004-118747-2024-08-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: प्लेटफार्म से हटाईं लोहे की सीढियां, निर्माण सामग्री पर लगाई सेफ्टी लाइन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर और रेलवे ट्रैक पर निर्माण सामग्री, लोहे की सीढि़यां और केबल बिखरी होने से हादसे की आशंका खबर का संज्ञान लिया गया है। स्थानीय रेल प्रशासन ने रेलवे ट्रैक के किनारे रखी लोहे की सीढि़या हटवाकर आरपीएफ भवन के पीछे रखवा दी है।
साबरमती के भीमसेन स्टेशन के पास बेपटरी होने के बाद भी रेलवे की लापरवाही दूर नहीं हो रही है। इस मामले को लेकर संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर जाकर रेलवे के सुरक्षा इंतजामों की हकीकत परखी थी। इसमें कई जगह पोल खुलती नजर आई थी। इस खबर को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
बुधवार को सेक्शन इंजीनियर विवेक दुबे ने ठेकेदार को सख्त हिदायत दी कि रेलवे प्लेटफार्म पर जो भी निर्माण सामग्री है, उसे तत्काल हटवाए। इसके बाद जितनी जरूरत हो, उतनी सामग्री प्लेटफार्म पर लाई जाए। भविष्य में ऐसी गलती बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कर्मचारियों को बेतरतीब रखी कुर्सियों को भी ठीक कराने को कहा। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि मामला संज्ञान में लिया गया था। जो भी कमियां है, उसे दूर कराया जा रहा है।
———-
अभी तक नहीं मिली सामग्री की सूची
उरई। आरपीएफ ने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग से झांसी कानपुर रेल सेक्शन में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ी सामग्री के बारे में जानकारी के लिए पत्र लिखा था। लेकिन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से अभी तक सामग्री के बारे में जानकारी नहीं दी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग से सूची मिलने के बाद आरपीएफ जवान निगरानी बढाएंगे। (संवाद)
