Iron worth thousands of rupees stolen from warehouse

चिन्ताहरण महादेव मंदिर के सामने लोहे के गोदाम में चोरी के बाद खुला पडा गल्ला
– फोटो : संवाद

विस्तार


हाथरस शहर के आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के सामने स्थित एक लोहे के गोदाम पर सोमवार की रात में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाश वहां से हजारों रुपये कीमत का जंगला, सरिया आदि सामान चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर कोतवाली सदर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। घटना के संबंध में गोदाम स्वामी ने कोतवाली सदर में तहरीर दी है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के मधुगढ़ी निवासी रमाकांत वार्ष्णेय पुत्र कृष्ण गोपाल वार्ष्णेय की आगरा रोड स्थित चिंताहरण मंदिर के सामने राम टिंबर आयरन स्टोर के नाम से लोहे के जंगला और सरिया का गोदाम है। 13 मई की रात को पीछे के रास्ते से बदमाश गोदाम के अंदर दाखिल हो गए। बदमाश वहां से हजारों रुपये कीमत के लोहे के जंगला, सरिया व अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना के बारे में सुबह उस समय पता चला, जब गोदाम स्वामी वहां पहुंचे। गोदाम का हाल देख उनके होश फाख्ता हो गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें