{“_id”:”671808c089b2b2dd310c4646″,”slug”:”irrigation-workers-son-dies-in-a-road-accident-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-418920-2024-10-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: सड़क हादसे में सिंचाईकर्मी के पुत्र की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। झांसी-ललितपुर हाईवे पर सड़क हादसे में सिंचाईकर्मी के बेटे की मौत हो गई। वह मोटर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। हादसे से परिवार में रोना-पिटना मचा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सुकुवां-ढुकुवां कॉलोनी निवासी मांगीराम सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिजनों के मुताबिक बड़ा बेटा ओमप्रकाश (32) सोमवार शाम को तालबेहट स्थित अपने गांव जाने के लिए मोटर साइकिल से निकला था। झांसी-ललितपुर हाईवे से होता हुआ जैसे ही वह पवा गांव के पास पहुंचा, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर समेत हाथ, पांव में गहरी चोट आ गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिजनों ने बताया कि मांगीराम के छोटे बेटे मदन की भी डेढ़ साल पहले सड़क हादसे में ही मौत हो गई थी। हादसे में दो बेटों की मौत से पिता मांगीराम का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ओमप्रकाश की पांच साल पहले शादी हुई थी। परिवार में पत्नी समेत एक बेटा एवं एक बेटी है।
