ISCON: India's first Bhakti Vedanta cultural center will open in Prayagraj, CM Yogi will inaugurate

देश के पहले भक्ति वेदांत सांस्कृतिक केंद्र का प्रस्तावित भवन।
– फोटो : संवाद

विस्तार


देश भर में सनातन का वैभव फैला रही संस्था इस्कॉन देश का पहला भक्ति वेदांत सांस्कृतिक केंद्र इसी साल दिसंबर में प्रयागराज में शुरू करने जा रही है। इसके लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। इस बहुमंजिला केंद्र में कुल 12 विभाग खोले जाएंगे, जहां भजन-कीर्तन से लेकर पुजारियों को मंत्रोच्चार तक की ट्रेनिंग दी जाएगी।

Trending Videos

तीर्थराज प्रयाग में इस्कॉन मंदिर यमुना के बलुआघाट के किनारे स्थित है। पिछले साल अगस्त में यहीं पर यज्ञ-पूजन के बाद भक्ति वेदांत सांस्कृतिक केंद्र का निर्माण शुरू कराया गया था। तब, यह बात सामने नहीं आई थी कि यह देश का पहला केंद्र होगा, जहां चार और पांच मंजिला तीन भवन बनेंगे। यहां कुल 12 विभाग खोले जाएंगे।

इनमें नृत्य वाटिका, कला निकेतन, स्वर ब्रह्म, विद्यापीठ, धर्मकेंद्र, भोजशाला जैसे कुल 12 विभाग खोले जाएंगे। हर विभाग में करीब 70 लोगों का पंजीकरण होगा। विद्यापीठ में बच्चों को इस्कॉन का इतिहास पढ़ाया जाएगा। स्वर ब्रह्म में लोगों को भजन-कीर्तन सिखाएंगे। धर्म केंद्र में पुजारियों को कान्हा के विग्रह के महाभिषेक के दौरान पढ़े जाने वाले मंत्रों की ट्रेनिंग दी जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *