खाड़ी देशों के ऊपर से गुजरने वाले हवाई मार्गों में बाधा और अस्थायी एयर स्पेस बंद होने की वजह से अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट के देशों में जिले के निर्यातकों के कोरियर नहीं जा पा रहे हैं। अमेरिका व मिडिल ईस्ट के देशों के लिए भेजे गए सैंपल दुबई एयरपोर्ट पर फंस गए हैं।

इसके कारण निर्यातकों की परेशानी और बढ़ गई है। निर्यातकों ने बताया कि कई कोरियर कंपनियों का कहना है कि मध्य पूर्व हवाई क्षेत्र प्रभावित है। इसकी वजह से कोरियर देरी से पहुंचेगा। अमेरिका, जर्मनी समेत मिडिल ईस्ट देशों में आर्डर के लिए खरीदारों के पास हस्तशिल्प उत्पादों का सैंपल हवाई मार्ग से भेजा जाता है।

सैंपल पसंद आने के बाद खरीदार आर्डर कंफर्म करते हैं। लेकिन अब निर्यातकों के आर्डर कंफर्म होने में अधिक समय लगेगा। इस्राइल-ईरान युद्ध की वजह से दुबई एयरस्पेस बंद है। इसकी वजह से 350 कोरियर दुबई एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। इन कोरियर में हस्तशिल्प उत्पाद का सैंपल भरा हुआ है।

इसे तीन दिनों में अमेरिका समेत मिडिल ईस्ट देशों में पहुंचाना था। लेकिन अब यह इन देशों में देरी से पहुंचेंगे। शहर के कई निर्यातकों का कहना है कि एयरस्पेस बंद होने की वजह से कोरियर दुबई होते हुए अमेरिका नहीं जाएगा। द हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन के सचिव सतपाल ने बताया कि युद्ध की वजह से सैंपल से लेकर आर्डर नहीं भेजे जा रहे हैं।

क्योंकि दुबई एयरस्पेस बंद होने के साथ शिप का आवागमन रोक दिया गया है। यस के चेयरमैन जेपी सिंह का कहना है कि दुबई एयरस्पेस बंद होने की सूचना पर कंपनियों द्वारा कोरियर लेट पहुंचने का मैसेज दिया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *