ISRO achievements today are the contribution of India's ancient knowledge and spiritual

इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन एकात्म धाम पहुंचे, अद्वैत लोक प्रदर्शनी का किया अवलोकन।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार


इसरो के चेयरमैन वी. नारायणन ने कहा कि यहां आकर मुझे आदिगुरु शंकराचार्य का आशीर्वाद मिला। यह मेरे लिए प्रसन्नता का विषय है, इसरो देश की सेवा के लिए प्रसिद्ध है। हम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाले पहले देश बने और वहां पानी के संकेत ढूंढने में सफल हुए। इसरो की आज जो उपलब्धि है, वह भारत के प्राचीन ज्ञान और आध्यात्मिक मूल्यों की देन है। आगामी परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि चंद्रयान-4, चंद्रयान-5, नए लॉन्चर्स और लॉन्चपैड्स जैसे कई प्रोजेक्ट्स विकसित किए जाएंगे। इस पर कार्य चल रहा है।

Trending Videos

वह रविवार को एकात्म धाम शिविर पहुंचे। उन्होंने अद्वैत लोक प्रदर्शनी को देख और प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसरो चेयरमैन ने मध्यप्रदेश शासन के एकात्म धाम प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा जो कार्य मध्यप्रदेश सरकार कर रही है, वह सचमुच प्रशंसनीय है। लड़कर नहीं अपितु एकात्मता के माध्यम से मानवता को जोड़कर एक विकसित राष्ट्र का संकल्प पूर्ण होगा। उन्होंने कहा इसरो के सभी 20 हजार कर्मचारी अपनी पूरी क्षमता के साथ देश की सेवा के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने आचार्य शंकर सांस्कृतिक एकता न्यास के इस प्रयास के प्रति आभार जताया।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *