Issue of action of Chhaya Vigilance team in the meeting

समीक्ष बैठक करते प्रभारी मंत्री

अमेठी सिटी। कलेक्ट्रेट में आयोजित राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव की समीक्षा बैठक में मंगलवार को अघोषित बिजली कटौती व लाइन लॉस प्रकरण और विजिलेंस टीम द्वारा छापा मारने के दौरान उपभोक्ताओं को परेशान करने का मुद्दा छाया रहा। इन मुद्दों पर मंत्री के तेवर काफी सख्त थे।

Trending Videos

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें। लाइन लॉस के प्रकरण विजिलेंस टीम द्वारा छापे के दौरान उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशान नहीं करने की नसीहत दी।

कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने हत्या के मामलों में अभियुक्तों की गिरफ्तारी, लूट के मामलों में गिरफ्तारी, महिला उत्पीड़न, बलात्कार, अपहरण, पॉक्सो एक्ट, गुंडा एक्ट, अनुसूचित जनजाति उत्पीड़न, लंबित विवेचना, गैंगस्टर, रासुका सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की।

उन्होंने कृषि विभाग के अंतर्गत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजना के एक लाभार्थी को अनुदान धनराशि रुपए 5.40 लाख का डेमो चेक दिया। पीएम कुसुम योजना के चार लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और एक लाभार्थी को सुपरसीडर का चयन प्रमाण पत्र, खादी ग्रामोद्योग विभाग के तीन लाभार्थियों को डेमो चेक दिया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह को सीसीएल, आरएफ व सीआईएफ फंड का डेमो चेक अपौर मत्स्य विभाग में मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत चयनित तीन लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। प्रभारी मंत्री ने शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति में सुधार लाने एवं पात्र लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला व शैलेंद्र प्रताप सिंह, विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी, डीएम निशा अनंत, एसपी अनूप कुमार सिंह, सीडीओ सूरज पटेल व जिलाध्यक्ष भाजपा राम प्रसाद मिश्र सहित अन्य जिम्मेदार मौजूद रहे।

पदाधिकारियों के साथ की बैठक

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग गिरीश चंद्र यादव ने गौरीगंज स्थित गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक की। बैठक में सदस्या अभियान पर चर्चा करते हुए योजना की जानकारी ली। पदाधिकारियों को शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही सदस्या अभियान को सफल बनाने की बात कही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें