– ग्राम टपरियन में भेड़िये की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम

Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। हंसारी के ग्राम टपरियन में शुक्रवार को एक महिला पर जानवर ने हमला कर दिया था। महिला ने कुत्ते जैसा लाल जानवर बताया था। ग्रामीणों ने उसे भेड़िया बताया था। सूचना मिलने पर शनिवार को वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंची और पद चिह्नों की जांच की। जांच में हमलावर जानवर के कुत्ता होने की पुष्टी की।

शुक्रवार को टपरियन निवासी प्रेमवती सुबह तकरीबन 8 बजे घर के आंगन में बैठी हुई थी। अचानक ही जानवर ने हमला कर दिया था। शोर मचाने पर जानवर मौके से भाग गया था। हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई थी। ग्रामीणों ने उसके भेड़िया होने का शक जताया था।

शनिवार को ग्राम टपरियन पहुंची वन विभाग की टीम ने महिला से बात की। क्षेत्रीय वन अधिकारी राज नारायण यादव ने बताया कि टीम ने पद चिह्नों को देखा। पद चिह्नों के आधार पर कुत्ता होने की तस्दीक की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *