
{“_id”:”68e97287619fb22c4b068e0c”,”slug”:”jagriti-yatra-leaves-for-sitapur-lucknow-news-c-13-knp1050-1421909-2025-10-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: जागृति यात्रा सीतापुर के लिए रवाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी पर्व पर जागृति यात्रा पहुंचने के अवसर पर शुक्रवार को गुरुद्वारा यहियागंज में विशेष दीवान सजाए गए। यहां संगत ने पुरातन शस्त्र और ऐतिहासिक निशानियां देखीं। डॉ. गुरमीत सिंह, गुलशन जौहर और सतनाम सिंह सेठी ने पटना साहिब से आए मुख्य सेवादारों का सत्कार किया। बाबा दीप सिंह जी फाउंडेशन की ओर से गुरु महाराज की सवारी पर फूलों की वर्षा की गई। इसके बाद यात्रा सीतापुर के लिए रवाना हुई। रास्ते में गुरुद्वारा लाजपत नगर तथा गुरुद्वारा बख्शी का तालाब पर भव्य स्वागत हुआ।