JaiRam Ramesh: Will give legal status to MSP, impact of Nyay Yatra in UP, clarification on Rahul statement

अमरोहा में पत्रकार वार्ता के दौरान जयराम रमेश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कांग्रेस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ शनिवार को अमरोहा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि अगर गठबंधन (इंडिया) की सरकार बनी तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी देने वाला कानून बनाया जाएगा। एमएसपी को कानूनी दर्जा देंगे। अमरोहा में कांग्रेस नेता अविनाश पांडे और अजय राय के साथ प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि एमएसपी का मतलब मोदी सेलिंग प्राइस नहीं है, बल्कि मिनिमम सपोर्ट प्राइस है।

हम पश्चिमी यूपी में हैं और किसानों के मुद्दे यहां विशेष स्थान रखते हैं। कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी एमएसपी पर कानून की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चौधरी चरण सिंह और डॉ. स्वामीनाथन को भारत रत्न देकर सारा श्रेय अपने सिर ले लिया लेकिन दोनों ने जो किसानों के मुद्दे उठाए थे, उनपर व एमएसपी पर मोदी सरकार कुछ नहीं बोलती है।

जयराम रमेश ने बोले कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने कहा है कि खेतों में लागत का विस्तृत रूप से अनुमान लगाया जाएगा, उसके डेढ़ गुना स्तर पर एमएसपी लागू करेंगे। एमएसपी के लिए लोकसभा और राज्यसभा में विशेष कानून पारित किया जाएगा।

वाराणसी पर बयान पर दी सफाई 

राहुल गांधी द्वारा वाराणसी के युवाओं को नशेड़ी कहने वाले सवाल पर कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि हमारा नौजवान पढ़-लिखकर बेरोजगार है, परेशान हैं। वह अवसाद में है।  वहीं राहुल गांधी ने कहा था कि बच्चे परेशान और अवसाद में है। राहुल गांधी ने इसका जिक्र किया है कि देश का नौजवान किस परिस्थितियों से गुजर रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का असर है पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त होना

जयराम रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पेपर लीक का जो मुद्दा राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने उठाया था। परीक्षा रद्द करने के निर्णय से उसका असर देखने को मिल गया है। करीब 50 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर लीक को लेकर उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर रहता है।

कहा, हम दानिश अली का स्वागत करते हैं

कांग्रेस नेता अविनाश पांडे ने अमरोहा के सांसद दानिश अली से जुड़े एक सवाल पर कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं। दानिश अली के विरोध पर कहा कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा है। इसमें दानिश अली ने स्वागत किया है, इसलिए उनका स्वागत। इस यात्रा का अन्य कई दलों के सांसदों ने भी स्वागत किया है।

अमरोहा लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश और नेशनल चयन कमेटी द्वारा प्रत्याशियों के नाम बहुत जल्दी घोषित किए जाएंगे। बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में आज भी बीएसपी का स्वागत है। सलमान खुर्शीद के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वह भावनात्मक व्यक्ति हैं। वह कट्टर कांग्रेसी हैं।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *