उरई। जल संस्थान ने शहर में वसूली अभियान चलाया। बकाया बिल के साथ नोटिस भी थमाए। बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गए।
शहर के लहारियापुरवा, पटेलनगर में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता विकास चौहान और जेई श्याम बहादुर ने बकायेदारों से कर वसूलने के लिए अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि 10 बकायेदारों ने बिल जमा करने से मना किया तो उनके कनेक्शन भी काटे गए। 100 से अधिक घरों पर अधिकारियों ने दस्तक दी। इसमें 80 लोगों को बिल दिए गए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि वसूली के लिए अभियान लगातार चल रहा है। एक मार्च से पहले फिर से आरसी जारी की जाएगी। वसूली अभियान में 1.65 लाख की वसूली की गई।
