http://www.a2znewsup.com




पर्वत सिंह बादल ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) उरई : आज भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस प्रथम एवं द्वितीय का प्रस्तावित त्रैमासिक स्थलीय निरीक्षण राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। निरीक्षण के दौरान समस्त वेयरहाउसों को खोलकर ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक टिप्पणियां अंकित की गईं। निरीक्षण उपरान्त जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का अवलोकन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष कराया गया। इस दौरान प्रतिनिधियों को सीसीटीवी कैमरों की लाइव वीडियो फुटेज भी दिखाई गई।इसके अतिरिक्त जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित डिस्ट्रिक्ट कंट्रोल सेंटर कक्ष तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए स्थापित हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया गया। कंट्रोल सेंटर के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों को समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, नेहा ब्याडवाल उप जिला मजिस्ट्रेट उरई/इंचार्ज ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस, अखिलेश तिवारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/प्रभारी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट, तलहा मज़हर ईवीएम सहायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें समाजवादी पार्टी से जमालउद्दीन जिला महासचिव, भारतीय जनता पार्टी से शान्ति स्वरूप महेश्वरी प्रभारी निर्वाचन, बहुजन समाज पार्टी से डा. बृजेश जाटव जिला अध्यक्ष, बसपा से भगवती शरण पांचाल जिला महासचिव तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से कमल दोहरे शामिल रहे।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *