http://www.a2znewsup.com

http://parvatsingha2znewsup.com



पर्वत सिंह बादल (ब्यूरो चीफ जालौन)✍️
(उरईजालौन) उरई: जालौन जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला ने बताया कि  फसलों को हानिकारक कीटों से बचाने और किसानों की लागत कम करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सोलर लाइट ट्रैप योजना पर विशेष जोर दिया जा रहा है। यह तकनीक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि किसानों को महंगे रासायनिक कीटनाशकों के बोझ से भी राहत दिलाएगी। उन्होंने बताया कि भारी सब्सिडी- सरकार द्वारा किसानों को सोलर लाइट ट्रैप पर 75 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जा रहा है। मात्र 25 प्रतिशत की लागत देकर किसान इसे अपने खेतों में लगा सकते है। कार्य प्रणाली- यह उपकरण दिन में सौर ऊर्जा से चार्ज होता है और रात होते ही स्वचालित रूप से जल उठता हैं। इसकी रोशनी से आकर्षित होकर हानिकारक कीट इसके नीचे रखे पात्र में गिरकर नष्ट हो जाते है।
फायदे इससे मित्र कीट सुरक्षित रहते है और फसलों पर रासायनिक छिड़काव की आवश्यकता कम हो जाती है।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि सोलर लाइट ट्रैप एकीकृत कीट प्रबन्धन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यह फल, सब्जियों, धान, तिलहन और दलहनी फसलों के लिए अत्यंत प्रभावी है जो किसान जैविक खेती करना चाहते है उनके लिए यह एक वरदान है। आवेदन की प्रक्रिया- इच्छुक किसान अपने नजदीकी कृषि रक्षा इकाई केन्द्र पर जाकर आवेदन कर सकते है। अनुदान की राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जायेगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *