प्रेम-प्रसंग के चलते युवक की हत्या हुई थी। शव की शिनाख्त न हो इसलिए वारदात को अंजाम देने वालों ने शव को खंदक में फेंककर उसे पेट्रोल डालकर जला दिया था। युवक के पिता ने दंपती सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गांव ही निवासी युवती की ससुराल उससे मिलने उसके गांव आया था। इसी दौरान युवती के पति ने रिश्तेदार के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। युवक का शव खंदक में जली अवस्था में पड़ा मिला था। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।


loader

Trending Videos

रेढ़र थाना क्षेत्र के ऊमरी पुरा निवासी अमित जाटव (24) कई वर्षों से ताऊ के घर मध्य प्रदेश के लहार थाना क्षेत्र के जनकपुरा मोहल्ला में रहता था। बताया जा रहा है कि कई वर्षों से ऊमरी गांव की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की शादी वर्ष 2025 में कैलिया गांव में हो गई थी। इसके बाद भी दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते थे तो युवक उससे मिलने आता था। 24 मार्च को भी युवक दोस्त मनीष के साथ बाइक से युवती से मिलने पहुंचा। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव घटनास्थल से चार किलोमीटर दूर खंदक में डाल दिया गया।

शव की शिनाख्त न हो इसलिए हत्या करने वालों ने पेट्रोल डालकर उसके शव को जला दिया था। 25 मार्च को जब लोगों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई तो युवक अमित निकला। अमित के पिता गिरजा शंकर ने थाना पुलिस को दंपती व अन्य के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार हत्या प्रेम प्रसंग के चलते ही हुई है। इसमें महिला के पति के मामा का बेटा भी शामिल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि युवक ही बिना नंबर की बाइक लेकर कैलिया स्थित पंप पर पेट्रोल लेने बोतल लेकर गया था। युवक का शव जलाते हुए कुछ लोगों ने उन्हें देखा भी था। इन लोगों ने बताया था कि वह कुछ अन्य सामान जला रहे हैं। इस पर वहां से निकलने वाले लोग निकल गए। बताया कि अमित सात बहनों में अकेला था और बीएससी कर रहा था। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *