http://www.a2znewsup.com

पर्वत सिंह बादल उरई ( ब्यूरो चीफ जालौन)✍️

(उरईजालौन)उरई: दिनांक 18/04/25 शुक्रवार को जनपद जालौन में जल संरक्षण और जन भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में नून नदी के संरक्षण हेतु श्रमदान अभियान जारी है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चल रहे इस अभियान में जिला प्रशासन के अधिकारियों की सक्रिय भूमिका निर्धारित की गई है, जिससे प्रत्येक अधिकारी तय दिनांक पर श्रमदान में सहभागिता निभा रहा है। इस क्रम में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने नून नदी स्थल पर पहुँचकर निरीक्षण किया और चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्वयं भी श्रमदान में भाग लेते हुए जनसमूह को प्रोत्साहित किया। इस अवसर जिला स्तरीय अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक श्रमदान किया। नून नदी पर लगातार जनसहयोग बढ़ता जा रहा है। आम नागरिकों के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवं सामाजिक संगठनों की भागीदारी से यह अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। जिला प्रशासन का यह प्रयास न केवल जल स्रोतों के संरक्षण में सहायक सिद्ध हो रहा है, बल्कि समाज में जागरूकता का संचार भी कर रहा है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीवास ने कहा कि “नदी संरक्षण केवल प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनभागीदारी से ही हम प्राकृतिक संसाधनों को संरक्षित कर सकते हैं।”
जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत आगे भी यह अभियान चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और सामाजिक संस्थाएँ सहभागी बनेंगी।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

A2Z NEWS UP Parvat singh badal (Bureau Chief) Jalaun ✍🏻 खबर वहीं जों सत्य हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *