
जालौन में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जालौन जिले के कालपी में बाइक से जा रहे युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कानपुर देहात के शेलुपुर निवासी रामदीन (40) सोमवार को नेशनल हाईवे के रास्ते उरई आ रहा था। जैसे ही उसकी बाइक कालपी कोतवाली क्षेत्र के चौहान ढाबा के पास पहुंची तभी पीछे से उसकी बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
