Jalaun Accident, Several vehicles collided on the expressway in fog, one dead and three injured, hospitalized

jalaun road accident
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


जालौन जिले में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। एक के बाद एक कई गाड़ियां पीछे से टकराती चली गईं। हादसे में गिट्टी भरा डंपर और हरी मटर लेकर जा रही डीसीएम पलट गई। हादसे में एक क्लीनर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

घटना की जानकारी मिलने पर पिकेट टीम के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फंसे घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जालौन कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 193 के पास हादसा हुआ।

झांसी के बरुआसागर क्षेत्र का निवासी चालाक भरत अपने साथी क्लीनर के साथ डंपर में गिट्टी भरकर कन्नौज के तिर्वा में जा रहा था। तड़के जालौन कोतवाली क्षेत्र के एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के चलते डंपर धीरे-धीरे जा रहा था। पीछे से डकोर की ओर से औरैया जा रहे मटर से भरी डीसीएम ने डंपर को टक्कर मार दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *