www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻
(उरई जालौन) उरई : जालौन भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को लेकर संयुक्त मोर्चे की बैठक आकांक्षा रिसोर्ट उरई में संपन्न हुई जिसके मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय महामंत्री राम किशोर साहू रहे मुख्य वक्ता ने बताया कि 02 /09/2024 को भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने सदस्यता ग्रहण कर ली है। अब सदस्यता अभियान की शुरुआत हो गई है उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा किसान मोर्चा महिला मोर्चा अनुसूचित मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चे के सभी जिला अध्यक्षों को सदस्यता का लक्ष्य निर्धारित किया गया जिसमे उन्हें बताया गया कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम प्रत्येक मोर्चो के माध्यम से 100 सदस्य समस्त मोर्चो को बनाने हैं जिला प्रभारी अशोक जाटव ने बताया कि जनपद के 1474 बूथों पर सदस्य बनाए जाएंगे उन्होंने आगे कहा कि यह सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर तक तथा दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा तत्पश्चात 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सक्रिय सदस्यता अभियान चलाया जाएगा उसके बाद 1 नवंबर से 10 नवंबर के बीच प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की संबोधित करते हुए कहा कि एक मोबाइल पर एक ही सदस्य बनाए जाएगा तथा सदस्य तीन प्रकार से बन सकते हैं पहले मिस कॉल नंबर 8800002024 द्वारा क्यू आर कोड को स्कैन करके तथा नमो ऐप के माध्यम से एवं अगर फोन नहीं है तो फॉर्म भर के भी साधारण सदस्य बन सकते हैं जिला सदस्यता प्रमुख माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि हम सभी को सक्रिय सदस्य बनाने के लिए 100 सदस्य बनना अनिवार्य है । इसके उपरांत जनप्रतिनिधि एवं जिला पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारियों की बैठक हुई जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं सभी को सदस्य बनाने का अलग-अलग लक्ष्य दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित उरई क्षेत्र सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.घनश्याम अनुरागी, संजीव उपाध्याय, बाबा बालक दास सदस्यता जिला सह संयोजक, विवेक कुशवाहा, पुस्पेंद्र सेगर, नीरज दुबे, रामअनुग्रह राजावत, अमित निरंजन, मंजू रानी, अशोक राठौर, रामलखन्न, मनोज यादव, आशीष चतुर्वेदी मोर्चो के जिलाध्यक्ष व समस्त जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख आईटी सोशल मीडिया टीम व सैकड़ो की संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।